Site icon Yashbharat.com

चेतनोदय तीर्थ में उल्लास के साथ मनाया गया क्षमा वाणी पर्व, अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद ने किया आयोजन 

IMG 20261016 WA0012

कटनी(YASHBHARAT.COM)। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद, नीलन्जना संभाग, कटनी शाखा के तत्वाधान में आज चेतनोदय तीर्थ में क्षमा वाणी का कार्यक्रम उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया I उसके बाद मंगलाचरण की सुन्दर प्रस्तुति श्रीमती एकता जैन द्वारा दी गयी I तत्पश्चात शाखा परम संरक्षिका श्रीमती पिंकी जैन, प्रांतीय प्रभारी श्रीमती बबीता जैन, श्रीमती नीता जैन, संरक्षिका श्रीमती आशा जैन, प्रांतीय चेयरपर्सन श्रीमती अंजू जैन, श्रीमती प्रीती जैन, श्रीमती शालू जैन ने क्षमा पर्व पर अपने सुन्दर विचार व्यक्त किये। उसके बाद सभी ने गेम और हाउज़ी गेम खेला, जिसमे विनर को गिफ्ट दिए गए। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। आज के इस कार्यक्रम के पुण्यार्जक केंद्रीय सह सचिव श्रीमती शशि जैन व श्रीमती बबीता जैन एवं श्रीमती नीता जैन रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती मंजू जैन, सचिव श्रीमती मंजू जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती भावना जैन, सहितप्रांतीय जनसम्पर्क अधिकारी श्रीमती सीमा चौधरी, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना जैन, सहसचिव श्रीमती एकता जैन, केंद्रीय चेयरपर्सन श्रीमती मीनू सिंघई, श्रीमती सुनीता जैन,श्रीमती नीता जैन, श्रीमती मंजूषा जैन, श्रीमती शशि पटवारी, श्रीमती आशा चंदेरिया, श्रीमती आरती जैन, श्रीमती दीप्ती सिंघई, श्रीमती रीना जैन, श्रीमती मधुबाला जैन, श्रीमती स्वाति जैन श्रीमती रूबी जैन, श्रीमती ज्योति जैन आदि सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति रही I कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त श्रीमती मंजू जैन द्वारा किया गया I

Exit mobile version