
कटनी। कटनी में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी: 19 साल का आरोपी गिरफ्तारकिया गया। कटनी पुलिस ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने 19 साल के सूजल प्रजापति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 63 लीटर देशी शराब बरामद की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बैलट घाट के पास झाड़ियों में शराब के कार्टून छिपाकर रख रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 07 कार्टून में 350 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।








