कोतवाली पुलिस ने 4 दिन में 3 नाबालिग बच्चो को सकुशल किया दस्तयाब

कोतवाली पुलिस ने 4 दिन में 3 नाबालिग बच्चो को सकुशल किया दस्तया
कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग बालक /बालिकाओं की दस्तयावी हेतु चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत अधिक से अधिक दस्तयाबी करने तथा नाबालिग बालक/बालिका के गुम होने की सूचना थाने पर प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशो का पालन करते हुए नाबालिग बालक/बालिका के गुम होने की सूचना मिलने पर तुरंत ही अपराध पंजीबद्ध कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय को बालिका की दस्तयावी हेतु विशेष टीम का गठन कर बालक बालिकाओ की दस्तयाबी के प्रयास किये जाते है। दिनांक 24.09.2025 को एनकेजे कटनी निवासी महिला द्वारा बताया गया की इसकी 15 वर्षीय नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है फरियादिया कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 842/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया, गुम बालिका की पता तलाश के संबंध में लगातार प्रयास करने पर बालिका का जबलपुर में होना पाया गया जिसे परिवारजनो का सहयोग लेकर कटनी लाकर पुलिस द्वारा दिनांक 24.03.2026 को सकुशल दस्तयाब किया गया है। बालिका द्वारा माता-पिता की बात से नाराज होकर घर से चले जाना फिर डर के कारण वापस ना आना बताया, बालिका द्वारा किसी अप्रिय घटना का धटित होना नहीं बताया है।
दिनांक 24.03.2026 को शास्त्री कालोनी निवासी प्रार्थी के द्वारा बताया गया की इसके 15 वर्षीय नाबालिक लडके को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 293/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया, तत्काल ही गुम बालक की पता तलाश के प्रयास जारी किये गये बालक के रेल्वे स्टेशन से जाने की जानकारी प्राप्त होने से जीआरपी एवं तत्समय जाने वाली ट्रेनो से संबंधित महत्पूर्ण स्टेशनो को सूचना प्रेषित की गई। बालक के पूणे जाने वाली टेन मे होने की जानकारी मिलने पर पुणे रेल्वे एवं पुलिस विभाग से संपर्क किया गया एवं तत्काल ही चैाकी प्रभारी बस स्टेण्ड सिद्धार्थ राय द्वारा प्रआर 443 नीरज पाण्डेय एवं टीम को रवाना किया गया। जिसके कारण बालक को पुणे रेल्वे पुलिस की मदद से दिनांक 25.03.2026़ को कटनी पुलिस के द्वारा पुणे महाराष्ट्र से सकुषल दस्तयाब किया गया एवं कटनी लाकर परिजनो के सुपुर्द किया गया है। बालक द्वारा घूमने जाने के लिए बिना बताए घर से चला जाना बताया है किसी अप्रिय घटना का होना नही बताया है।
दिनांक 24.09.2025 को विजयराधवगढ कटनी निवासी महिला द्वारा बताया गया की इसकी 17 वर्षीय नाबालिक बालिका स्लीमनाबाद जाने हेतू छोटी बहन के साथ बस से रवाना हुई थी जो कटनी बसस्टेण्ड पर बिछड गई है लडकी का पता नही चल रहा है संभवतः नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है फरियादिया कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 295/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया, गुम बालिका की पता तलाश के संबंध में तत्काल कार्यवाही शुरू की गई। पतासाजी दौरान बालिका के जबलपुर जाने की जानकारी हुई। संबंधित क्षेत्र की रिस्तेदारी पता करने पर बालिका की मौसी के घर से नाबालिग बालिका को परिजनो की मदद से कटनी लाकर पुलिस द्वारा दिनांक 24.03.2026 को सकुशल दस्तयाब किया गया है। बालिका द्वारा किसी अप्रिय घटना का धटित होना नहीं बताया है।
कोतवाली पुलिस द्वारा तीन नाबालिक बच्चो को दस्तयाब किए जाने की कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय, उनि सिद्धार्थ राय चैाकी प्रभारी बस स्टेण्ड, सउनि दीपेन्द्र शर्मा, सउनि प्रहलाद पैकरा, प्रआर नीरज पाण्डेय, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह की अहम भूमिका रही।








