Site icon Yashbharat.com

कोतवाली पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी में संलिप्त युवकों को रंगे हाथों पकड़ा

IMG 20241224 WA0002

कोतवाली पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी में संलिप्त युवकों को रंगे हाथों पकड़

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बस स्टैंड अंकित मिश्रा के नेतृत्व में एवं उनकी टीम द्वारा अवैध सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। गत दिबस मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पता चला कि बस स्टैंड के पास दो लड़के अपने अपने मोबाइल पर क्रिकेट मैच पर हार-जीत की बाजी लगाकर सट्टा खिला रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद स उ नि बाल गोबिंद प्रधान आरक्षक मनोज पटेल आरक्षक पलाश दुबे , को बस स्टैंड पर रेड कार्यवाही हेतु भेजा गया। जांच के दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर मोबाइल लेकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम (1) अमन मांझी उम्र 19 उम्र निवासी घंटा घर दूसरा आरोपी हर्ष गंगवानी उम्र 19 वर्ष उम्र नई बस्ती कटनी बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक iphone। एवम एक रियल में मोबाइल मिला जिसमें क्रिकेट सट्टा की आईडी सक्रिय पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने क्रिकेट सट्टेबाजी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की।

मामले में जब्त सामग्री-
आरोपियों के पास से बरामद सामग्री में एक एप्पल मोबाइल फोन कीमत 77000 रुपये और नगद 1000 रुपये ओर एक मोबाइल फोन कीमत 12000 रुपएऔर नगद 1200 रुपए शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध सट्टा अधिनियम की धारा 4क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई।

इस मामले में थाना प्रभारी आशीष शर्मा, बस स्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा,
सउनि बालगोविंद प्रजापति,दीपेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक सुशील पांडेय ,मनोज पटेल ,नीरज पांडेय, आरक्षक पलाश दुबे ,अनमोल सिंहकी अहम भूमिका रही है। कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अवैध सट्टेबाजी पर नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version