Sunday, May 10, 2026
Latest:
Latest

कोतवाली प्रभारी ने की अपराधों की समीक्षा, मातहत अमले को दिए अपराधों की रोकथाम के निर्देश

कटनी कोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा के द्धारा आज मातहत अमले की बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा की गई। अपराधों की समीक्षा करते हुए कोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा ने मातहत अमले से कहा कि जिला बदर और निगरानी शुदा बदमाशों की रुटीन चैकिंग की जाए। साथ ही चाकूबाजों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और लंबित शिकायतों के निराकरण पर फोकस किया जाए। बैठक में कोतवाली प्रभारी ने कहा कि थाना स्टाफ बेसिक और सामुदायिक पुलिसिंग पर ध्यान देते हुए लंबे समय से फरार इनामी सहित अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी पर फोकस करे। साथ ही चिन्हित गंभीर अपराध, धोखाधड़ी, सूदखोरी, चिटफंड कंपनी से संबंधित मामलें एवं लापता नाबालिग बच्चो के प्रकरण सहित एससी, एसटी एवं दुराचार के प्रकरणों में गंभीरता लाएं। बैठक में अभी तक विवेचना में हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कोतवाली प्रभारी ने कहा कि लंबित प्रकरणों का तेजी से निष्पादन करें। अपराध समीक्षा बैठक में समीक्षा के दौरान कोतवाली प्रभारी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जुआ सट्टा, अवैध शराब व अन्य नशे का कारोबार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। छोटे-बड़ा नशा तस्करों और सटोरियों पर प्रतिदिन कार्रवाई करें। मुख्य रुप से अवैध शराब बेचने वालें, अवैध भंडारण, परिवहन तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक