जानते हैं हाई यूरिक एसिड को कोन से फल करेंगे कंट्रोल
Uric Acid me Kon se Fruit Khane Chahiye
1. चेरी – Cherries For Uric Acid
शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड लेवल को कम करने के लिए आप चेरी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करता है और यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है।
2. केला – Banana For Uric Acid
हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए केले का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
जानते हैं हाई यूरिक एसिड को कोन से फल करेंगे कंट्रोल
3. सेब – Apple For Uric Acid
हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, सेब में मैलिक एसिड भी मौजूद होता है, जो शरीर में यूरिक एसिड के प्रभाव को खत्म करने में मदद करता है।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में संतरा शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसके नियमित सेवन से जोड़ों में दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है।