लोक अदालत 2025: चालान माफी का सुनहरा मौका जानिए स्टेप बाई स्टेप
लोक अदालत 2025: चालान माफी का सुनहरा मौका जानिए स्टेप बाई स्टेप
National Lok Adalat: नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसम्बर को
लोक अदालत 2025: चालान माफी का सुनहरा मौका जानिए स्टेप बाई स्टेप। अगर आप अपने सभी पेंडिंग चालानों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अदालत आपके लिए बनी है. आप इस अदालत में जाकर अपने चालानों को माफ या उनका जुर्माना कम कराने की अपील कर सकते हैं. यहां पर आपकी सुनवाई तसल्ली से की जाती है. साल की पहली लोक अदालत 8 मार्च को लगने वाली है. इस अदालत में आप अपने ऊपर लगे जुर्मानों को निपटवा सकते हैं. इसके लिए बस आपको छोटा सा प्रोसेस पूरी करना होता है।
ये चालान हो जाएंगे माफ
लोक अदालत में आप केवल उन्हीं मामलों को निपटवा सकते हैं, जो नॉर्मल ट्रैफिक नियमों तोड़ने पर कटे हैं. इसमें ट्रैफिक रूल्स तोड़ने का साथ सीट बेल्ट नहीं पहनना, हेलमेट नहीं होना, रेड लाइट जम्प करना शामिल हैं।
लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि आपका जिस व्हीकल पर चालान हुआ है वो पहले से किसी एक्सीडेंट या क्रीमिनल केस में शामिल नहीं होना चाहिए. अगर उस पर किसी भी तरह का केस चल रहा होगा उसकी सुनवाई लोक अदालत में नहीं हो सकती है. इस मामले के लिए आपको कोर्ट ही जाना होगा।
लोक अदलत में सभी चालान नहीं होते माफ
आपका चालान जहां पर कटा है उसका निपटारा भी आप वहीं की लोक अदालत में करा सकते हैं. दिल्ली में कटे चालान का निपटारा आप नोएडा की लोकअदालत में नहीं करा सकते हैं.
अगर आपका चालान नॉर्मल ट्रैफिक रूल तोड़ने के बजाय किसी और वजह से कटा है तो उसका भुगतान ना तो कम होता है ना माफ होता है.
ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाए गए तो इसका चालान भी काफी मुश्किलों से माफ होता है. नशे में ड्राइव करने का मतलब है खुद के साथ आसपास के सभी लोगों को खतरे में डालने जैसा होता है.
अगर आप लोक अदालत के तय समय पर नहीं पहुंचेंगे तो भी आपको अपना चालान हाथ में ही लेकर लौटना पड़ सकता है. अपॉइंटमेंट लेटर में लिखे टाइम से आधा घंटा पहले ही पहुंचने की कोशिश करें.
लोक अदालत में चालान माफ कराने के लिए रजिस्ट्रेशन
लोक अदालत में डायरेक्ट जाकर कुछ नहीं होता है. इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट से रजरिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद आपको टोकन नंबर और अपॉइंटमेंट लेटर मिल जाएगा. इन्हें लेकर आपको लोक अदालत में समय से पहुंचना होगा.