शिव तांडव से गूंजा Indian Army का मंच: शक्ति, संस्कृति और संकल्प का संगम, जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके गूंजने का महत्व। शिव अनंत हैं, शिव आरंभ और अंत हैं… भारत और पाकिस्तान को लेकर भारतीय सेना की डीजीएमओ की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने उस ओर सबका ध्यान खींच लिया जब ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुत की गई क्लिप में शिव तांडव की धुन सुनाई दी. पूरा प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल शिव तांडव स्त्रोत की ध्वनि से गूंज उठा. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल ए.के. भारती ने पाकिस्तान को समझ जाओ वरना… के अंदाज में कहा कि हमारा काम दुश्मन को तबाह करना है. डेड बॉडी की गिनती करना उनका काम है।
शिव तांडव से गूंजा Indian Army का मंच: शक्ति, संस्कृति और संकल्प का संगम, जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके गूंजने का महत्व
युद्ध कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं: पूर्व सेना प्रमुख नरवणे का तीखा बयान, गंभीर जिम्मेदारी है
रामधारी सिंह दिनकर द्वारा लिखी ये पंक्तियां पाकिस्तान पर एकदम सटीक बैठती हैं. आतंकवाद को पोषित करने वाला पाकिस्तान आईएमएफ से कर्ज लेकर इस तरह की घटनाओं में लिप्त है. हाल ही में पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को हर मोड़ पर करारा जवाब दिया।
भारतीय सेना की जाबाज और बुलंद कार्रवाई ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह, पाकिस्तानी आर्मी के 35-40 जवानों, 100 आतंकवादियों को मार गिराया. पाकिस्तान के साथ चली भारत की तीन दिन की लड़ाई में अत्याधुनिक तकनीकों से लैस भारत के मजबूत डिफेंस सिस्टम जैसे S-400, आकाश, एंटी-एयरक्राफ्ट गन्स, फाइटर जेट्स, BARAK-8 और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के होश ठिकाने लगा दिए.
इन सबके इतर बीते दिन हुई भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिव तांडव स्तोत्र की ध्वनि और स्क्रीन पर वीडियो में लिखा था ‘भारत सिर्फ बल प्रयोग से ही नहीं, बल्कि अडिग संकल्प से जवाब देता है (India not respond with force but unwavering resolve). आखिर देश के इतने अहम ऑपरेशन के लिए इस शिव तांडव स्तोत्र की ध्वनि को ही क्यों चुना गया? हिंदू धर्म ग्रंथों और मान्यताओं में शिव और शिव तांडव स्त्रोत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

