Friday, May 22, 2026
Latest:
Latest

खटाखट से खटखटाया कोर्ट का दरवाजा: खटाखट पैसे देने के बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ ‘काला जादू’ कानून के तहत FIR, जानें क्या है नियम?

खटाखट से खटखटाया कोर्ट का दरवाजा: खटाखट पैसे देने के बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ ‘काला जादू’ कानून के तहत FIR, जानें क्या है नियम?।लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी का ‘खटाखट’ वाला कमेंट खासी चर्चा में रहा था. लेकिन अब इस बयान पर उनके खिलाफ पुणे में ब्लैक मैजिक एक्ट 2013 के तहत शिकायत दर्ज की गई है. आरती सचिन कोंड्रे नाम की एक महिला ने राहुल गांधी पर अप्रैल और मई में अपने भाषणों के दौरान बैंक खातों में पैसा देने का वादा करके जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है. आइए समझते हैं कि महाराष्ट्र का काला जादू अधिनियम 2013 क्या है।

भारत में जादू-टोना या काला जादू रोकने के लिए कोई केंद्रीय कानून नहीं है. लेकिन कई राज्यों में इसके खिलाफ अलग से कानून बनाए गए हैं. इसी तरह महाराष्ट्र में Maharashtra Prevention and Eradication of Human Sacrifice and other Inhuman, Evil and Aghori Practices and Black Magic Act, 2013 है. इस कानून में कुल 12 क्लॉज़ हैं, जो अलग-अलग अपराधों की पहचान करते हैं. इसी कानून के तहत राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

क्या था राहुल गांधी का खटाखट वाला बयान

लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही हर महीने की पहली तारीख को गरीब लोगों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाएंगे. आरती सचिन कोंड्रे ने दावा किया कि राहुल गांधी ने प्रचार के दौरान कहा था”1 जुलाई की सुबह, सभी गरीब भारतीय अपने बैंक खाते की जांच करें और जादू से, आप सभी को ₹8,500 मिलेंगे. इसी तरह, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर में…आपको ₹8,500 मिलेंगे…खटखट खटखट खटाखट.’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम