Site icon Yashbharat.com

पुराने विवाद पर दो पक्षों में चले चाकू, तलवार, कई घायल, मिशन चौक में घटना

IMG 20251019 WA0019

कटनी(YASHBHARAT.COM)।कोतवाली थाना अंतर्गत मिशन चौक में दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष। जानकारी के अनुसार ईश्वरी पूरा वार्ड में लगभग एक दर्जन युवकों ने एक ही परिवार के पांच लोग पर चाकू तलवार से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवा दानिश राजा ने बताया कि वह अपने घर के बाहर अपने भाइयों और बड़े पिताजी के साथ खड़ा हुआ था, तभी 10 से 15 युवक चाकू तलवार और कट्टा लेकर उसके पास आए और अचानक हमला कर दिया। दानिश ने बताया कि इसके पूर्वी भी उनके बीच विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी, लेकिन आज शाम 9:30 बजे आसिफ खान, काशिफ खान, शहजान खान 10 से 15 युवक लेकर पहुंचे और उनके ऊपर हमला कर दिया। जिसमें दानिश राजा के सर में पेट में चाकू से हमला किया गया और उनके चाचा शकील अहमद कुरेशी, जीशान कुरैशी, तौफीक कुरैशी, आशाक कुरैशी , पर भी चाकू चाकू और तलवार से किया गया। फिलहाल दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचकर एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते नजर आए।

Exit mobile version