Site icon Yashbharat.com

कीर्ति बिचपुरिया बने म.प्र. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन जबलपुर संभाग के संभागीय सचिव, कटनी जिले का बढ़ाया गौरव

IMG 20261104 WA0023

कटनी(YASHBHARAT.COM)। मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव इंदौर में संपन्न हुए, जिसमें विभिन्न पदों पर नवीन पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। इस चुनाव में कटनी जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। कटनी जिले से कीर्ति बिचपुरिया को मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन, जबलपुर संभाग का संभागीय सचिव निर्वाचित घोषित किया गया है।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर गौतम चंद्र ढींग, सचिव पद पर जीतेन्द्र धाकड़, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीकांत दीक्षित, संगठन सचिव पद पर अशोक पटेरिया, सह-सचिव पद पर मनोज अगनानी तथा जनसंपर्क अधिकारी पद पर प्रदीप अर्टवानी निर्वाचित हुए हैं।

वहीं, कटनी जिले से कीर्ति बिचपुरिया को जबलपुर संभाग के संभागीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिले के दवा विक्रेता संघ में हर्ष का माहौल है। उनके निर्वाचन को कटनी जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कीर्ति बिचपुरिया के निर्वाचन पर कटनी जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष चन्दू लाल जादवानी एवं सचिव सागर राम आहूजा सहित संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही विश्वास जताया है कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने तथा केमिस्ट एवं दवा व्यवसायियों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

Exit mobile version