धर्म#Shri_Ram_MandirFEATUREDवास्तु

ईशान कोण में रख लें ये 4 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-शांति और भर जाएगी पैसों की तिजोरी

ईशान कोण में रख लें ये 4 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-शांति और भर जाएगी पैसों की तिजोरी

भोपाल: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर कोना हमारे जीवन और भाग्य पर सीधा प्रभाव डालता है। यदि सही दिशा में सही वस्तुएं रखी जाएं, तो घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। वास्तु में उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को सबसे पवित्र और ऊर्जावान माना गया है। आइए जानते हैं ईशान कोण में कौन-कौन सी शुभ वस्तुएं रखने से घर में सुख-शांति आती है, आर्थिक लाभ मिलता है और सोई हुई किस्मत जाग उठती है:

 ईशान कोण में रखें ये 4 अत्यंत शुभ वस्तुएं

  • शिव प्रतिमा या गुरु यंत्र: ईशान कोण के देवता भगवान शिव हैं और देवगुरु बृहस्पति इस दिशा के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में इस दिशा में भगवान शिव की प्रतिमा या गुरु यंत्र स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गुरु ग्रह संपन्नता के कारक हैं, इसलिए गुरु यंत्र की स्थापना से तिजोरी में धन का आवक बढ़ता है और करियर में प्रगति मिलती है।

  • पवित्र शंख: भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाने वाला शंख यदि ईशान कोण में रखा जाए, तो सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ध्यान रखें कि इस दिशा में रखे शंख की नियमित पूजा की जानी चाहिए और इसे घर के सदस्यों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं छूने देना चाहिए। साथ ही, इस शंख का उपयोग बजाने के लिए न करें।

  • मंगल कलश: कलश को दैवीय शक्तियों का आह्वान करने का मुख्य स्रोत माना गया है। ईशान कोण में कलश स्थापित करने से घर के सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं। इससे घर के सदस्यों को आरोग्य (उत्तम स्वास्थ्य) की प्राप्ति होती है और देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है।

  • श्रीफल (नारियल): श्रीफल को साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ईशान कोण में श्रीफल रखने से जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। श्रीफल के प्रभाव से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और वातावरण पवित्र व सात्विक बना रहता है।

Back to top button