Site icon Yashbharat.com

कवर्धा कलेक्टर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, कश्मीर से आया मेल – पलानीस्वामी की हत्या की साजिश का भी जिक्र

Screenshot 20250416 132555 Chrome

कवर्धा कलेक्टर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, कश्मीर से आया मेल – पलानीस्वामी की हत्या की साजिश का भी जिक्र। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला कलेक्टर कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला।

कवर्धा

यह धमकी भरा मेल कथित तौर पर कश्मीर से भेजा गया है, जिसमें दोपहर 2:30 बजे तक का समय दिया गया है। मेल में तमिलनाडु में एआईएडीमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी की हत्या की साजिश का भी जिक्र है।

यह साजिश अंतरराष्ट्रीय संगठन कार्टेल और तमिलनाडु के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा रची गई

धमकी में कहा गया है कि यह हमला तमिलनाडु से ध्यान हटाकर छत्तीसगढ़ की ओर मोड़ने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। मेल के अनुसार, यह साजिश अंतरराष्ट्रीय संगठन कार्टेल और तमिलनाडु के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा रची गई है, जिसमें आरएक्स-एस गैलीलियो रिमोट कंट्रोल सिस्टम के जरिए विस्फोट को अंजाम देने की बात कही गई है।

आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया

स्थानीय प्रशासन ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर कार्यालय और आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। साथ ही, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

स्थानीय लोगों में दहशत

जिलाधिकारी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है, और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

कवर्धा

Exit mobile version