Site icon Yashbharat.com

कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने पवई अस्पताल में मरीजों को बांटे फल-बिस्किट, स्वास्थ्य लाभ की कामना

IMG 20250531 WA0007

पवई। कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने पवई अस्पताल में मरीजों को बांटे फल-बिस्किट, स्वास्थ्य लाभ की कामना। कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष अर्चना सिंगरौल ने अपनी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में मरीजों को फल फ्रूट बिस्किट वितरण कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके जल्दी ही स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने पवई अस्पताल में मरीजों को बांटे फल-बिस्किट, स्वास्थ्य लाभ की कामना

अर्चना सिंगरौल ने बताया संगठन द्वारा जरूरतमंद एवं अनाथ बच्चों और गरीबों को आए दिन फल फ्रूट, भोजन, कपड़े, शिक्षा सामग्री, जूता चप्पल, इत्यादि वितरण करते रहते हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में सेव, केले, बिस्किट आदि चीजें दे कर संगठन के समस्त सदस्यों ने मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे समस्त हॉस्पिटल स्टाफ, संस्थापक अध्यक्ष अर्चना सिंगरौल, सुमन सिंगरौल, नेहा सेन, मुकेश बागरी, रमाशंकर सिंगरौल, पत्रकार नरेंद्र सिंगरौल, नितेश प्रजापति, आदि, संगठन का उद्देश्य स्वास्थ्य, नशामुक्ति, शिक्षा इत्यादि चीजों के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा उनकी हर सम्भव मदद करना है।

Exit mobile version