Katra Bus Hadsa: अमृतसर के कटरा जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

sidhi busaccident 1677260216

जम्मू-कश्मीर में कटरा के पास हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह अमृतसर के कटरा जा रही यात्री बस झज्जर-कोटली पुल के पास पुल से नीचे खाई में गिर गई। यह जगह कटरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

इस हादसे में 55 से ज्यादा लोग घायल हो गये, जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि सभी लोगों को निकाल लिया गया है।

और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बस में निर्धारित सीमा से ज्यादा यात्री सवार थे और इस बारे में जांच की जाएगी।