Site icon Yashbharat.com

उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में कटनी की प्रीति सेन को प्रथम पुरस्कार,भोपाल में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर के पदाधिकारियों का सम्मान, छत्तीसगढ़, पंजाब और तमिलनाडु को मिली ट्रॉफी

IMG 20261010 WA0008

उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में कटनी की प्रीति सेन को प्रथम पुरस्कार,भोपाल में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर के पदाधिकारियों का सम्मान, छत्तीसगढ़, पंजाब और तमिलनाडु को मिली ट्रॉफी

कटनी। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का 26वां राष्ट्रीय अधिवेशन 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को भोपाल के मानस भवन में आयोजित किया गया। दो दिवसीय अधिवेशन में उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कटनी की प्रीति सेन ने महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

अधिवेशन के प्रथम दिन मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुशील कुमार पालो के मुख्य आतिथ्य, न्यायमूर्ति अंजली पालो एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

दूसरे दिन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक रजनीश सिंह, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना तथा मध्यप्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्तर पर गठित चयन समिति की अध्यक्षता ओम भारद्वाज ने की। समिति में अजय चौधरी, चितरंजन पर्वत, राजेंद्र सिंह बसवाल एवं शिवाकामी एस. शामिल रहीं। चयन समिति ने उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर तीन राज्यों को ट्रॉफी, दस प्रदेश अध्यक्षों तथा पांच महिला पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए चयनित किया।

राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को प्रथम, पंजाब को द्वितीय और तमिलनाडु को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। महिला वर्ग में कटनी की प्रीति सेन ने प्रथम, झारखंड की पुष्पा मिश्रा ने द्वितीय तथा महाराष्ट्र की मंगला गरदे ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

अधिवेशन में कटनी जिले से संगठन के अध्यक्ष के.एल. पांडे, ओ.पी. दुबे, डॉ. खान, राजेश बहरे, महिला अध्यक्ष प्रीति सेन सहित सुमन सैनी, उमा बहरे, आराधना तिवारी, सुशीला श्रीवास, सपना सेन, रितु मंडल, रीता चक्रवर्ती, राधना निषाद, शीतल पांडे, राजकुमारी गुप्ता, लक्ष्मी नारायण नामदेव, पीतांबर भैरवानी, राजेश प्रधान, धनवंतरी तथा कृष्ण कुमार केसरवानी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version