Site icon Yashbharat.com

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में छाईं कटनी की बेटी लेफ्टिनेंट डॉ. स्वाती खरे निगम ने रानी मुखर्जी से कहा— ‘देश की सच्ची समस्याओं पर बनती रहें मर्दानी जैसी फिल्में’

20260126 223534 scaled

कटनी। देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के 24 जनवरी को प्रसारित विशेष एपिसोड में कटनी की बेटी लेफ्टिनेंट डॉ. स्वाती खरे निगम की प्रभावशाली उपस्थिति ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि पूरे कटनी जिले को गौरवान्वित किया। शो में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं स्वाती ने अपने साहसिक अनुभवों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों पर भी सशक्त विचार रखे।

रानी मुखर्जी से संवाद: ‘मर्दानी’ जैसी फिल्मों की ज़रूरत
एपिसोड के दौरान फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी से संवाद करते हुए लेफ्टिनेंट डॉ. स्वाती ने उनकी चर्चित फिल्म ‘मर्दानी’ की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा—
“हमारे देश में मर्दानी जैसी फिल्मों का बनना बेहद ज़रूरी है, ताकि समाज को यह समझाया जा सके कि देश की वास्तविक समस्याएं क्या हैं और उनसे किस तरह मुकाबला किया जाना चाहिए। ”उनके इस स्पष्ट और बेबाक विचार को दर्शकों के साथ-साथ मंच पर मौजूद कलाकारों ने भी खूब सराहा।

सैन्य अधिकारी के साथ साहित्य साधना

लेफ्टिनेंट डॉ. स्वाती खरे निगम एक जांबाज़ सैन्य अधिकारी होने के साथ-साथ प्रखर लेखिका भी हैं। वे अब तक युवाओं के मार्गदर्शन पर आधारित 20 पुस्तकें लिख चुकी हैं, जो नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, आत्मबल और नेतृत्व के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कटनी से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का प्रेरक सफर

कटनी की बेटी लेफ्टिनेंट डॉ. स्वाती खरे निगम की इस उपलब्धि पर जिलेवासियों, शुभचिंतकों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version