Site icon Yashbharat.com

katni weather कटनी में भयंकर आंधी-तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त, तेज बारिश से शहर तरबतर

mpbreaking41284551

Katni weather। शहर में शाम को अचानक बादलों के डेरे ने रौद्र रूप दिखा दिया। सायं करीब 5 बजे तेज हवा के साथ बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट ने लोगों को चिंता में डाल दिया। समाचार लिखे जाने तक पूरे शहर में भयंकर आंधी तूफान जारी था। छोटे मोटे ठेले खुंचे वाले परेशान थे।फुटपाथ पर वपरियों की सामग्री हवा से बुरी तरह बिखर गई। कुछ देर तक जो जहां था वहीं ठहर गया।दुकानों के बोर्ड होर्डिंग शहर में जहां तहां लगे फ्लेक्स तेज हवा में उड़ गए। आंधी तूफान का यह सिलसिला गांवों में भी था।

रात्रि करीब 8 बजे जोरदार बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। भरिश इतनी जबरदस्त थी कि कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। आफत कच्चे घरों में रहने वालों की हुई। कई घरों से छप्पर उड़ गए। समाचार लिखे जाने तक बारिश हो रही थी।

बिजली की आंख मिचौली हवा तेज चलने पर ही शुरू हो गई शहर के अधिकांश हिस्सों में बारिश के बीच बिजली बंद थी फाल्ट के कारण कम्प्लेंट का तांता लगा रहा।

एक के बाद एक सक्रिय हो रहे वेदर सिस्टमों के चलते मध्य प्रदेश में 4 मई तक बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा।वही 60 से 65Km प्रतिघंटा की स्पीड से आंधी चलेगी और कहीं कहीं ओले गिरने के भी आसार है।इस दौरान बिजली गिरने और चमकने के भी आसार है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के असर से 29, 30 अप्रैल और 1 से 4 मई तक प्रदेश में चमक-गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने या गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो भोपाल में 29-30 अप्रैल से एक मई के बीच तेज हवा और गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है। वही 29-30 अप्रैल को प्रदेशभर में तेज बारिश होने, आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना है। 1 मई से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे 3-4 दिन मौसम बदला रहेगा। अगले 48 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है।शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में वर्षा होगी। कटनी, सागर,नरसिंहपुर, पन्ना, जबलपुर, विदिशा, भिंड, रायसेन एवं दतिया जिले में ओले भी गिर सकते हैं।

Exit mobile version