Site icon Yashbharat.com

Katni तेंदुए पर ग्रामीणों ने बरसाईं लाठियां, युवक पर किया था हमला

images 28

कटनी जिले के बड़वारा वन परिक्षेत्र के ग्राम घनगवां में एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया था जिसके बाद आज सुबह ग्रामीणों ने घेरकर तेंदुए पर इस कदर लाठियां बरसाईं कि वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया। हालांकि वन विभाग ने समय रहते उसका रेस्क्यू कर लिया। घायल विकास यादव को इलाज के लिए बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घायल घायल तेंदुए का रेस्क्यू करने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम गांव पहुंची थी। इस दौरान वन विभाग और वन विकास निगम की टीम मौके पर रहते हुए भीड़ को दूर रखने के साथ ही लगातार रेस्क्यू टीम के साथ जुटे रहे। तेंदुआ मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के कुंडम परियोजना रामपुर मंडल के खमतरा सर्किल अंतर्गत आने वाले आमराडांर बीट में घायल अवस्था पर मिला।

बांधवगढ टाइगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू करते हुए उसका विशेषज्ञों को निगरानी में प्राथमिक उपचार किया। फिर तेंदुए को मुकुंदपुर टाइगर सफारी भेजा गया। वन विभाग ने मामले में बताया कि घनगवां गांव में तेंदुए ने किसी कर हमला किया है। इस पर कुछ लोगो ने तेंदुए पर भी अटैक किया है। वह तीन साल का वयस्क तेंदुआ है जो काफी जख्मी है। तेंदुए पर हमले के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं।

Exit mobile version