
कटनी अपडेट: सीमांकन मामलों के 13 सौ से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण, कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले में लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में दिन-व-दिन तेजी आई है। मैदानी राजस्व अमला और राजस्व अधिकारियों की सकारात्मक सोच और किसानों की मदद के भाव से किये गए प्रयासों की वजह से अभियान के दौरान जिले में अब तक 1 हजार 357 सीमांकन प्रकरण निपटाये जा चुके है।
सीमांकन के लंबित प्रकरणों के निराकरण मे बेहतर कार्य करने वाले पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया जा रहा है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा राजस्व अधिकारियों को आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत दर्ज लंबित सीमांकन प्रकरणों को समय-सीमा में प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए गये थे।
साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि वर्तमान में खेतों से फसल की कटाई हो जाने से खेत खाली है। जिससे सुविधाजनक ढंग से सीमांकन कार्य किया जा सकता है। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले में सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की दिशा में हुई कारगर पहल की वजह से इसके निराकरण में तेजी आई है।
shoes: हाजीपुर के जूते पहनेंगे रूसी सैनिक, बिहार के डिजाइनर फुटवेयर का यूरोपीय बाजारों में क्रेज
तहसील ढ़ीमरखेड़ा अग्रणी
कलेक्टर के निर्देश के बाद सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के मामले में जिले की तहसीलों में ढ़ीमरखेड़ा तहसील 236 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण कर निरंतर अव्वल स्थान पर है। जबकि कटनी नगर 166 मामलों के निपटारे के साथ दूसरे स्थान पर है और बरही तहसील ने 146 सीमांकन प्रकरणों का निपटारा कर तीसरे पायदान पर है। इसी प्रकार स्लीमनाबाद तहसील द्वारा चौथे स्थान में रहकर 138 सीमांकन प्रकरणों का निपटारा किया जा चुका है।
School Closed: 17 जून को बकरीद, अब एक महीने बाद खुलेंगे यह बेसिक स्कूल
वहीं विजयराघवगढ़ तहसील एवं बहोरीबंद तहसील द्वारा संयुक्त रूप से 137-137 प्रकरणों का निराकरण कर जिले में पांचवे स्थान पर है। जबकि तहसील रीठी द्वारा छठे नंबर पर रहकर अब तक कुल 136 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। वहीं जिले की बड़वारा तहसील द्वारा 134 सीमांकन प्रकरण निपटाकर सातवे स्थान पर और कटनी तहसील 127 सीमांकन प्रकरण के निपटारे के साथ आठवें पायदान पर है।
कलेक्टर कर रहे सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा
कलेक्टर श्री प्रसाद और अपर कलेक्टर साधना परस्ते द्वारा सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जाकर राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे है। सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में आई तेजी की वजह से बड़ी संख्या में किसान भाइयों से सीमांकन के आवेदन प्राप्त हो रहे है।
संतुष्टिपूर्ण निराकरण से कृषकों मंे बढ़ा भरोसा
कलेक्टर के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत निराकृत सीमांकन प्रकरणों के प्रति किसानों का भरोसा बढ़ा है। निराकृत प्रकरणों का आर.सी.एम.एस. पोर्टल में दर्ज मामलों पर किसान भी खुश है।








