Site icon Yashbharat.com

katni prakash parva shobhayatra गुरुनानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा

wp 1700914520075

katni prakash parva shobhayatra गुरुनानक देव के 553वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को कटनी के बरही रोड स्थित गुरुद्वारे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री गुरुग्रंथ साहिब की सरपरस्ती और पंच प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। रास्ते में करतब दिखाए गए। समापन पर आतिशबाजी हुई। पुष्पों और विद्युत झालरों से सजावट की गई।

गुरुद्वारा से शुरू हुई शोभायात्रा ओव्हर ब्रिज के नीचे से हीरागंज गर्ग चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने स्वागत के साथ प्रसाद वितरण किया।

पालकी साहब को विशेष रूप से सजाया गया। फूलों और बिजली की झालरों से सजावट की गई। पालकी साहब में रागी जसवंत सिंह एवं उनके साथी कीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा के रास्तों पर आकर्षक लाइटें जगमगाती रहीं।

शोभायात्रा के गुरुद्वारा पहुंचने के बाद आतिशबाजी भी हुई। रास्ते में संगत ने जगह-जगह प्रसाद बांटा और पुष्प वर्षा की।

शोभायात्रा में हरजीत सिंह खुराना, जसप्रीत सिंह लांबा, संतोश सिंह भट्टी, सतवीर सिंह भाटिया, दारा सिंह वर्दी, जसपाल सिंह मांगट, बाबू ग्रोवर प्रभजोत खालसा, मनजीत सिंह हुंजन, हरप्रीत खालसा, रिंकी खालसा, कुलदीप सिंह खनूजा, मंगलजीत सिंह भट्टी, लकी ग्रोवर, लकी खालसा, अमनदीप सिंह भाटिया, हनी बाजवा, तिरलोचन सिंह वर्दी, सिंधु नवजवान मंडल, वरुण संस्था, सिंधु सेवा समिति, अमृतवेला ट्रस्ट बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोगो की उपस्थिति रही

Exit mobile version