Katni Police News: पुलिस के हाथ लगा नकली-सोना चांदी बेचने वाला गिरोह

Katni Police News:: लग्जरी कार में भाजपा का झंडा लगाकर करते थे ठगी,चार गिरफ्तार, सराफा कारोबारी की तत्परता से कोतवाली पुलिस को मिली सफलताकटनी। शहर के सराफा कारोबारियों की सजगता और तत्परता से एक बड़ा गिरोह कोतवाली पुलिस के हाथ लगा है। सराफा कारोबारियों की मदद से पुलिस ने उत्तर प्रदेश का एक ठग व नकली सोना चांदी बेचने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार साराफा कारोबारी शरद सोनी के यहां मंगलवार को चार युवक पहुंचे। 70 हजार रुपये में एक सोने की चेन गिरवी रखी। रुपए भी लिए और वहां से चले गए। जब शरद ने चैन की जांच की तो वह नकली निकली। जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के बताए हुलिए अनुसार उनकी तलाश शुरू की और उन्हें एक होटल से दबोच लिया। चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले गिरोह ने गिरधारीलाल स्वर्णकार के यहां भी नकली जेवर गिरवी रखकर ठगी की है। इसके पूर्व डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। लग्जरी कार क्रमांक यू.पी.62बीआर-2999 में भाजपा का झंडा लगाकर चलते थे। बड़े ही हाईटेक तरीके से सोना चांदी गिरवी रख कर लाखों रुपए ऐंठते थे। भाजपा का झंडा लगा रखा था और कार में सदस्य क्षेत्र पंचायत भी लिखवाया हुआ है ताकि पुलिस जांच में दिक्कत ना हो।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों हिमांशु निवासी प्यारेपुर भोगी सराय सुजानगंज जिला जौनपुर के साथ तीन अन्य सदस्य शामिल है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों के पास से एटीएम कार्ड, नगद रुपए, आधार कार्ड व कार जप्त की गई है। इस मामले में कोतवाली टीआई अजय बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले का खुलासा आज बुधवार को हो सकता है।

Exit mobile version