Site icon Yashbharat.com

Katni Police News: पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाईल एप से ठगी करने वाला गिरोह

IMG 20211221 WA0015

Katni Police News कटनी। जिले में हर दिन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। लोग ठगों के जाल में किसी न किसी तरह फंस जा रहे हैं क्योंकि ठग भी बड़ी चतुराई के साथ ठगी कर रहे हैं।

कुठला पुलिस की गिरफ्त में आए दो बदमाश

फोनपे पर सक्सेसफुल का मैसेज दिखाकर ऐंठ लेते थे रकम

 

इस तरह के बढ़ रहे मामलों को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने गंभीरता से संज्ञान में लिया और एक गिरोह का पर्दाफाश कराया है। नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने बताया कि महेन्द्र अहिरवार निवासी कैलवारा मोड नदी पार कटनी की माया ऑनलाइन दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति आकर बोला कि उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है।

उसके पास नगद रुपये नहीं है। आधार कार्ड से 20 हजार रुपये निकालने की बात की। युवक ने बताया कि आधारकार्ड से 20 हजार रुपये नहीं निकलेगा, तब आरोपी ने कहा कि उसके खाते में पैसे हैं जो वह प्रार्थी की दुकान में लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर 15 हजार 150 रुपये फोनपे के माध्यम से पेमेंट कर के सक्सेसफुली मैसेज प्रार्थी को दिखाया।

पैमेंट डिलेवरी का मैसेज नहीं आने पर प्रार्थी ने आरोपी से पैमेंट नहीं आने की बात कही लेकिन आरोपी सर्वर प्रॉब्लम होने की बात करते हुए युवक को विश्वास में लेकर उससे नगद 15 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। जब युवक को पता चला कि यह तो उसके साथ ठगी हुई है। जिसके बाद 18 दिसंबर को थाना कुठला में एफआइआर कराई। कुठला थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने टीम गठित कर अज्ञात आरोपी के संबंध में प्रार्थी के दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरे की फुटेज के आधार पर व साइबर सेल से जानकारी प्राप्त कर तलाश की।

आरोपी निशांत द्विवेदी व उसके साथी अतुल गौतम शर्मा दोनों निवासी रीवा को थाना अमदरा जिला सतना के पास एक ढाबे से अभिरक्षा में लेकर थाना लाया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकर किया।

ये ठग अमरपाटन, मैहर, सतना, कटनी के ऑनलाइन दुकानदारों को मोहरा बनाकर फर्जी मोबाइल एप के जरिये पैमेट करना। अपनी परेशानी बताकर बेईमानी पूर्वक रकम बसूलने की बात बताई। आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये एन्डराइड मोबाईल फोन व मोटरसाइकिल जप्त की गई है। अरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version