Katni Police Helpline: पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक
कटनी । कोतवाली पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह स्कूल जाकर छोटे बच्चों को जागरूक किया व्हेन ऑटो रिक्शा से स्कूल आने जाने वाले बच्चों को बताया कि बिना जान पहचान वाले व्यक्तियों के साथ कहीं ना जाएं उनकी दी हुई चॉकलेट आइसक्रीम अन्य कोई खाद्य पदार्थ न खाएं कोई भी समस्या आने पर अपने शिक्षक या परिजनों को तुरंत सूचना देंl
एक होकर अपराध का विरोध करने की अपील की। उन्होंने बताया किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध की रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। यह बात छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कही।
स्कूल जाते हुए छत्रों को सतर्कता व अपराध के प्रति विरोध के लिए जागरूकता के संबंध में बात की व पुलिस की अपराधों के खिलाफ की जाने वाली कार्य प्रणाली से अवगत कराया।
क्षेत्र में पुलिस द्वारा स्कूल एवं काॅलेज के छात्र-छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन आदि की जानकारी देते हुए बच्चों को जागरूक किया।
सड़कों पर रोज-रोज बढ़ रहीं दुर्घटनाओं को देखते हुए छात्र-छात्राओं से वाहन चलाते समय खुद और अपने परिवार वालों को हेलमेट का उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं से अपने परिवार वालों को सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं से बचाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।
साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी के झांसे में न आने की सलाह दी गई। थाना प्रभारी से इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई सवाल भी कर उनके उत्तर प्राप्त किए।

