महिलाओ की सुरक्षा के प्रति कटनी पुलिस प्रतिबद्ध, कोतवाली थाने परिसर हुआ महिला पुलिस विंग के तत्वाधान में जागरूकता बाइक रैली का आयोजन
महिलाओ की सुरक्षा के प्रति कटनी पुलिस प्रतिबद्ध, कोतवाली थाने परिसर हुआ महिला पुलिस विंग के तत्वाधान में जागरूकता बाइक रैली का आयोजन
कटनी: महिला पुलिस बल महिला शक्ति विंग के तत्वाधान और मप्र पुलिस के मुखिया डीआईजी के निर्देश व आईजी पुलिस के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना परिसर से एक जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया था। इस आयोजन की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि महिलाओ के प्रति जो पुलिस की वचनबद्धता है और पुलिस का महिला सशक्तिकरण का जो प्रण है, महिलाओ की सुरक्षा के संबंध में और आमजन को जागरूक करना महिलाओ की सुरक्षा और उनका सम्मान करना मप्र पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इस उद्देश्य से इस महिला पुलिस विंग की बाइक रैली जो शहर में विभिन्न स्थानों में भ्रमण करेगी। अभी शारदेय नवरात्र का पर्व का अवसर है माताएं बहने सुबह शाम आरती सहित गरवे और अन्य आयोजन में शामिल होने पहुँच रही है। माताओ बहनों में सुरक्षा की भावना जागृत हो। इसके साथ ही शहर में आसामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही हो उन पर नजर रखी जाए दुर्गा पंडालों सहित गरवे के आयोजन में पुलिस के महिला और पुरुष जवान तैनात होंगे। इस उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया।

