Katni Police Action: विजयराघवगढ़ पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही, 05 आरोपी गिरफ्तार

police

Katni Police Action: विजयराघवगढ़ पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही, 05 आरोपी गिरफ्तार। अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन वमनोज केडिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  के.पी. सिंह अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अनूप सिंह द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग के दौरान 120 नग विष्फोठक पदार्थ जप्त कर 05 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही का विवरण –

पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशानुसार टू व्हीलर चालकों के बिना हेलमेट एवम् कार चालकों द्धारा बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों द्धारा उलंघन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु  30 नवंबर को आई.टी.आई. कालेज विजयराघवगढ़ के पास चेकिंग अभियान शुरू की गई थी

उसी दौरान पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि दो पहिया वाहन में दो व्यक्ति भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ कैमोर सलैया तरफ से टीकर होते हुए उमरिया तरफ जा रहे हैं। उक्त सूचना पाते ही विजयराघवगढ़ पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवम् वाहन के पतासाजी में जुट गए और जैसे ही उक्त हुलिया के दो व्यक्ति मोटर साइकिल के बीच एक बोरी रखे हुए दिखाई दिए जिसे रोकने का प्रयास करते ही मोटर साइकिल चालक गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास करते हुए कुछ ही दूर भागे पुलिस भी इस अन्देशे को भांप चुकी थी और पुलिस भी भागते हुए दोनों आरोपियों को भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ का परिवहन करते हुए मय मोटर साइकिल के पकड़ा, दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई जिन्होंने अपना नाम याशीन शाह उर्फ बबलू पिता मुसाफिर शाह उम्र 46 साल एवम् रामदयाल वर्मा पिता स्व. बिहारीलाल वर्मा उम्र 55 वर्ष दोनों निवासी चंदिया जिला उमरिया (म.प्र.) के होना बताया, जिनके बोरी को चेक करने पर 120 नग विस्फोटक पदार्थ करीब 13000 रूपए कीमत होना बताया।

इसे भी पढ़ें-  NICL AO Admit Card 2026 जारी, 321 पदों के लिए 17 नवंबर को होगी प्रारंभिक परीक्षा; यहां से करें डाउनलोड

उक्त विस्फोटक पदार्थ के संबंध में वैद्य लायसेंस नहीं होना बताये। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया, गिरफ्तार सुदा आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ की गई। जिन्होंने तीसरे आरोपी के रूप में सतीष कुमार पयासी पिता सीताराम पयासी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमेहटा थाना कैमोर जिला कटनी (म.प्र.), अमित कुमार पयासी उर्फ चंदू पयासी पिता रामलाल पयासी उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम भटूरा, रामकरण पटेल पिता रामचरण पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट मझगवा तहसील अमरपाटन जिला सतना (मैहर) का नाम खुलासा हुआ है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के बारे में भी साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं।

 

अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, उनि योगेश मिश्रा, सउनि जयराम साकेत, प्रआर. शोभनाथ शर्मा, अरविंद गर्ग, प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक चालक मज्जू कोल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।