Katni OFK Updates: अभी भी नहीं पकड़ा गया आरोपी जवान, देश मे अपने तरह की पहली वारदात

कटनी। आर्डनेंस फेक्ट्री कटनी में अपने सीनियर साथी को मौत के घाट उतारने वाले जवान को अब तक फेक्ट्री के अंदर नहीं ढूंढा जा सका है। जिस कमरे में उसके होने का संदेह है वहां पर पुलिस मौजूद है लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हो रही क्योंकि आरोपी जवान के पास घातक इंसास रायफल है। पुलिस ने रात में सर्चिंग बन्द कर दी थी जबलपुर सैन्य मुख्यालय को खबर दी गई थी आज सुबह सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा कुछ जवान कटनी पहुंचे।

आरोपी सकर सिंह

अब आगे आरोपी को पकड़ने का प्लान बन रहा है। सूत्रों के मुताबिक सेना का साफ कहना है कि आरोपी को जीवित पकड़ना ही प्रमुखता होगी। उसे बेहोश कर पकड़ने पर विचार है। इधर रात भर पुलिस की गश्त के बाद सुबह पूरे कन्टेनमेट इलाके में भारी सुरक्षा की गई है। आरोपी जवान सकर सिंह की तरफ से रात भर ऐसी कोई हरकत भी नहीं हुई जिससे तय हो सके कि वह कहां पर छिपा है। आयुध निर्माणी काफी बड़ी है इसमे एक व्यक्ति को ढूंढना आसान काम नहीं है।

वैसे देश मे यह अपनी तरह की पहली घटना है जहां बंदूक की नोक पर एक आरोपी ने खुद को छिपा लिया है जिसके कारण फेक्ट्री का पूरा काम भी ठप्प है।

Exit mobile version