Katni News: स्टाम्प विक्रेता का नोटों से भरा बैग पार, तहसीली परिसर में घटना

कटनी। देर शाम कचहरी चौक स्थित तहसीली प्रांगण में एक दस्तावेज लेखक तथा स्टाम्प विक्रेता के यहां से बैग पार होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सर्विस प्रोवाइडर योगेश गर्ग के साथ उक्त वारदात हुई।

योगेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि देर शाम वह अपना कामकाज बन्द कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे इसी बीच किसी कार्य से वह अपने स्थान से चंद मिनटों के लिए उठे तभी उनकी टेबिल पर रखा बैग अज्ञात लेकर रफ़ूचक्कर हो गया। योगेश के मुताबिक इस बैग में बड़ी रकम करीब 12 लाख से अधिक रुपये थे।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। कोतवाली ने मामला दर्ज कर लिया है चूंकि सर्विस प्रोवाइडर के पास पूरे क्रय विक्रय का कम्यूटर पर डाटा होता है लिहाजा पुलिस ने सर्विस प्रोवाइडर से पूरे लेनदेन का हिसाब मांगा है। बहरहाल बेहद व्यस्त स्थान पर इस तरह की वारदात के बाद लोगों में दहशत एवं अन्य सर्विस प्रोवाइडर दस्तावेज लेखक स्टाम्प विक्रेताओं में चिंता है।

Exit mobile version