katniमध्यप्रदेश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में कटनी से विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को मिली जगह

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में कटनी से विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को मिली जग

भोपाल, कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है। घोषित सूची में प्रदेशभर के 106 नेताओं को शामिल किया गया है।

कटनी जिले के लिए गौरव की बात है कि संजय सत्येन्द्र पाठक को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। श्री पाठक जिले के एकमात्र नेता हैं जिन्हें प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है।

 

प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी इस सूची को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री पाठक को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को जिले सहित महाकौशल क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी।

Back to top button