Site icon Yashbharat.com

Katni bulldozer action डेयरी संचालक मनीष शर्मा की हत्या एवं डकैती के आरोपियों के घर चला बुलडोजर

IMG 20230712 WA0015

Katni Manish Sharma Murder bulldozer action नई बस्ती आधारकाप में डेयरी संचालक मनीष शर्मा के साथ हुई हत्या व डकैती के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज पुलिस व प्रशाशन द्वारा घर मे बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की गई मामले में आरोपी सभी पांच आरोपी के घर के उन हिस्सों को जमींदोज कर दिया गया जो अवैध थे।  इस दौरानपर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

बता दें कि कोतवाली पुलिस ने चार जुलाई की रात को शेयर ब्रोकर और डेयरी व्यापारी मनीष शर्मा के घर में घुसकर हत्या कर डकैती का अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दस तोला सोना बरामद किया था।

दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया था कि मनीष शर्मा के घर में घुसकर डकैती और चाकुओं से हमला करने वाले छह आरोपियों में से पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक तलाश जारी है।

एसपी ने बताया की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी निषाद गैग के हिस्सा हैं। 20 घंटे के अंदर ही एक आरोपी को पकड़ लिया था और बाकी चार बदमाशों को सात जुलाई को यूपी के चित्रकूट से हिरासत पर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से रवि और आशीष निषाद ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं, वारदात में कुलदीप, सहिल और सचिन शामिल रहे। इन सभी की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच की है। डकैती में गए 25 तोले सोने में से दस तोला ही जब्त किया गया है। अभी एक आरोपी को पकड़ने के कोशिश जारी है।

Exit mobile version