Katni Ko Jano Pratiyogita: कटनी को जानो ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आज -विष्णु वराह मंदिर कारीतलाई पर होगी आधारित, आप भी इस लिंक के माध्यम से बन सकते हैं हिस्सा।
कटनी । ‘‘कटनी को जानो ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता’’ के तहत दिन मंगलवार 18 जून को कारीतलाई के विष्णु वराह के राष्ट्रीय स्मारक पर एवं ऐतिहासिक तौर पर प्रसिद्ध क्षेत्र से संबंधित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में सवाल पूछे जाएगें। जिसका जवाब प्रतिभागी 18 जून मंगलवार की रात 12 बजे तक दे सकेंगे।
लिंक में उपलब्ध लघु वीडियो फिल्म को देखकर दिये जा सकेंगे क्विज के जवाब
इसके लिए जिला प्रशासन की शासकीय वेबसाइट में उपलब्ध लिंकhttps://youtu.be/DLbxp92qgGcमे जाकर लघु वीडियो फिल्म देखी जा सकती है। क्विज़ के सवालों को भी 18 जून को रात 12 बजे तक ज़िला प्रशासन की वेबसाइट https://katni.nic.in/event/कटनी-को-जानो-प्रतियोगिता/ पर देखा जा सकेगा।
ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के सवाल इसी लघु वीडियो फिल्म पर आधारित होंगे। जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के राष्ट्रीय महत्व के स्मारक विष्णु वराह कारीतलाई के भगवान विष्णु के पांचवी सदी के स्थापित अद्भुत मंदिर, सहित विंध्य पर्वत माला मे बसे इस ग्राम कल्चुरी शासकों के कला केंद्र की जानकारी सहित देश विदेश की शोभा बने यहां के पुरावशेष एवं यहां पर स्थापित भगवान गणेश, भगवान विष्णु वराह एवं शिव पार्वती की प्रतिमाओं सहित यहां से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जायेगी।

