Site icon Yashbharat.com

Katni Kite Festival 21 जनवरी को पतंगबाजी के साथ साथ होंगे विविध लुभावने आयोजन

images 43 1

Katni Kite Festival लोक संस्कृति की परिचायक पतंगबाजी की परंपरा को बनाए रखने के लिए गत वर्ष से शुरू हुए कटनी काइट फेस्टिवल का इस वर्ष भी जिला पुलिस विभाग के सहयोग से इवेंट फैक्ट्री और टीम नवरास द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है।

रविवार 21 जनवरी की सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड झिंझरी में आयोजित होने जा रहे इस वृहद कटनी काइट फेस्टिवल में पतंगबाजी के विभिन्न मुकाबलों के साथ साथ विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए किया गया है।

पतंगबाजी के होंगे ये मुकाबले

कटनी काइट फेस्टिवल में पतंगबाजी के विविध मुकाबले होंगे, जिनमें पेंच लड़ाने का मुकाबला, सबसे ज्यादा देर तक पतंग उड़ाने का मुकाबला, सबसे बड़ी पतंग उड़ाने और एक धागे से सबसे ज्यादा पतंग उड़ाने का मुकाबला होगा। आयोजन स्थल पर पतंग के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।

ड्राइंग कॉम्पिटिशन सहित अन्य कई प्रतियोगिताएं

आयोजन समिति द्वारा आयोजन स्थल पर पोस्टर मेकिंग (ड्राइंग कॉम्पिटिशन) का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों से लेकर सभी उम्र के आम नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों के लिए यातायात जागरूकता, कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों के लिए नशे के दुष्प्रभाव, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए महिला सशक्तिकरण और 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए साइबर सुरक्षा विषय पर ड्राइंग कॉम्पिटिशन रखा गया है। जिसमें ड्राइंग शीट आयोजन समिति द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त अंधी मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित अन्य कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं।

गीत संगीत के साथ ले सकेंगे चटपटे व्यंजनों का लुत्फ

काइट फेस्टिवल के दौरान गीत संगीत की लाइव बैंड परफॉर्मेंस, ओपन स्टेज का भी आयोजन किया जा रहा है। साथ ही फूड स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं। जिसमें सभी चटपटे व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं।

निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि कटनी काइट फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आम जनता और प्रतिभागियों के लिए निशुल्क बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। 21 जनवरी की सुबह 11 बजे सिटी कोतवाली परिसर में पुलिस बस उपलब्ध रहेगी जो आम जनता और प्रतिभागियों को आयोजन स्थल तक लाएगी और उन्हें कोतवाली परिसर में वापस लाएगी। एसपी श्री रंजन से पतंगबाजी के लिए चाइनीज मांझा का इस्तेमाल न करने की अपील करते हुए बताया कि चाइनीज मांझा पूर्णतः प्रतिबंधित है। कटनी पुलिस परिवार, इवेंट फैक्ट्री और टीम नवरास के सदस्यों ने आम जनता से इस आयोजन में शामिल होकर लोक संस्कृति की परंपरा का हिस्सा बनने अपील की है।

Exit mobile version