Site icon YASHBHARAT.COM

Katni GST Mamla: मोबाइल शॉप संचालक पर गि‍री जीएसटी की गाज, कटनी व्‍यापारी पर लगा लाखों का जुर्माना

gst 1559120511

Katni GST Mamla: मोबाइल शॉप संचालक पर गि‍री जीएसटी की गाज, कटनी व्‍यापारी पर लाखों का जुर्माना लगा। कटनी में 42.73 तो शहडोल के व्‍यापरी पर 40.11 लाख का जुर्माना लगाया।  मोबाइल दुकान संचालक के विरुद्व दो दिनों जारी स्टेट जीएसटी एंटी इवेजन विंग टीम की कार्रवाई बुधवार काे पूरी कर ली गई।

कार्रवाई की समाप्ति पर दुकान संचालक पर 25 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही जांच टीम की कटनी और शहडोल में भी मोबाइल दुकानों पर की गई कार्रवाई को पूरा कर लिया गया।

बिना बिल बेंचा गया माल, पात्रता से अधिक किया गया था आइटी क्लेम

तीनों फर्मों से कुल एक करोड़ सात लाख रुपये जमा कराए गए हैं।

कटनी में 42.73 तो शहडोल के व्‍यापरी पर 40.11 लाख का जुर्माना लगाया
कार्रवाई की जानकारी देते हुए स्टेट जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो के ज्वाइंट कमिश्नर गणेश सिंह कंवर ने बताया कि जबलपुर सहित कटनी और शहडोल में मोबाइल दुकानों पर एक साथ मंगलवार को छापा मारा गया था।

तीनों जगहों पर जांच कार्रवाई गुरुवार को पूरी कर ली गई। जबलपुर के आइटीआइ माढ़ोताल स्थित अमर इलेक्ट्रानिक्स पर कार्रवाई के बाद दुकान संचालक अमरदीप साहू पर 25.32 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आशीर्वाद इलेक्ट्रानिक्स पर कटनी पर 42.73 लाख रुपये तथा रोहित इलेक्ट्रानिक्स शहडोल पर 40.11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

व्यवसायियों ने त्रुटियों को स्वीकार करते हुए डीआरसी तीनों के तहत टैक्स व पेनल्टी की राशि जमा की। तीनों फर्मों से कुल एक करोड़ सात लाख रुपये जमा कराए गए हैं। जांच टीम में सहायक आयुक्त रविंद्र सनोडिया, मनीष जैन, संदीप घनघोरिया, निरीक्षक रत्नेश परिहार व कराधान सहायक विकास भारद्वाज, सहायक आयुक्त बिन्नी धुर्वे, निरीक्षक निधि चौधरी, एसबी तिवारी सहित अन्य शामिल थे।

अधिकारियों को जांच में मिलीं गड़बड़ियां

मोबाइल दुकानों पर की गई छापा कार्रवाई में अधिकारियों को बहुत सी गड़बड़ियां मिली हैं। जानकारी के तीनों दुकान संचालकों द्वारा पात्रता से अधिक आइटीसी क्लेम किया गया है। इसी तरही बिना बिल जारी किए ही माल की बिक्री की गई है। इसके साथ ही सभी जगहों पर स्टाक भी कम पाया गया है।

Exit mobile version