कटनी: अनुशासनहीनता के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव की सेवाएं समाप्त

WhatsApp Image 2024 11 27 at 3.35.39 PM

कटनी: अनुशासनहीनता के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव की सेवाएं समाप्त परिवीक्षा अवधि में अनुशासनहीनता, ग्राम पंचायत सचिव ढूढरी को पड़ी भारी, जिला पंचायत के सीइओ ने अपनाया सख्त रुख। श्री गेमावत ने कड़ी कार्यवाही करते हुए सचिव प्रदीप काछी को किया सेवा से मुक्त

कटनी। जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत ढूढरी के सचिव प्रदीप काछी को परिवीक्षा अवधि में शासकीय कार्यों में अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतना भारी पड़ा है। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने जनपद पंचायत रीठी के सीईओ से प्राप्त प्रतिवेदन, प्रकरण से संबंधित अभिलेखों/ दस्तावेजों, पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, प्राप्त प्रतिवाद के अवलोकन और प्रस्तुत उत्तर समाधान कारक नहीं पाए जाने के फलस्वरुप सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई कर ग्राम पंचायत सचिव ढूढरी प्रदीप काछी को सेवा से मुक्त करने का आदेश किया।

सेवा शर्तों के अनुरूप हुई कार्यवाही

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने प्रकरण की गहन समीक्षा कर, प्राप्त अभिलेखों का अवलोकन और सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने के फलस्वरूप उत्तर समाधान कारक नहीं पाए जाने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम 2011 में निहित शक्तियों और मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 में वर्णित प्रावधानों के तहत प्रदीप काछी सचिव ग्राम पंचायत ढूढरी,जनपद पंचायत रीठी को सेवा से मुक्त करने का आदेश जारी किया।

इसे भी पढ़ें-  Flydubai Mid-Air Attack: फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने सुनाई हवा में हमले की खौफनाक आपबीती, इजरायल देगा नागरिक वीरता सम्मान