Katni श्री गहोई वैश्य समाज द्वारा अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह महायज्ञ का भव्य आयोजन 28, 29, 30 जनवरी को नदीपार क्षेत्र स्थित सत्यम सत्यजोत गार्डन में किया जा रहा है।
आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सासंद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय पाठक, विधायक संदीप जयसवाल, महापौर श्रीमति प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक व अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा अध्यक्ष के.के.कठिल की गरिमामयी उपस्थिति में किया जा रहा है।
गहोई वैश्य कार्यक्रम संयोजन समिति द्धारा आज आयोजित पत्रकारवार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि महायज्ञ का पावन उददेश्य दूर-दूर तक निवासरत गहोई परिवारों का परस्पर मिलन एवं विवाह योग्य युवक युवतियों हेतु योग्य वर-वधु की खोज में सहायक होना है।
इस कार्यकम में गहोई वैश्य परिवार के लोग आसपास नाते रिश्तेदारों क्षेत्र में विवाह योग्य युवक-युवतयिों सहित शामिल होकर विवाह तय कर सकते हैं। सामूहिक विवाह समारोह में समाज सरपंच डॉ. हजारी लाल नौगरहिया, ट्रस्ट अध्यक्ष कमलेश सुहाने, संयोजक अशोक सेठिया, ट्रस्टी दीपक सोनी टंडन, सह संयोजक मंडल के ओंकार बहरे, राकेश सुहाने, नरेन्द्र चौदहा, श्रीमति मनीषा कनकने, प्रचार संयोजक राजकुमार लहरिया को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
समारोह में शामिल होने वाले परिवारों को नि:शुल्क आवास व्यवस्था, नि:शुल्क विवाह सामग्री (मंडप, पूजन सामग्री, पुरोहित, नाउन, वरमाला), नि:शुल्क बैंड, लाइट,घोड़ी एवं बारात स्वागत द्वारचार, नि:शुल्क फोटोग्राफी, दुल्हन की विदाई हेतु पालकी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। समाज द्वारा सुनिश्चित उपहार वर-वधु को प्रदान किए जायेंगें। साथ ही नि:शुल्क बायोडाटा डिस्प्ले, बायोडाटा की कॉपी, बायोडाटा प्रकाशन, कुण्डली मिलान व्यवस्था, परामर्श मिलाप व्यवस्था, आकस्मिक चिकित्सा, पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुये बताया गया कि इस विशाल सामाजिक समरसता के आयोजन में विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में लोगो के आने की संभावना है। अभी तक लगभग 600 बायोडाटा प्राप्त भी हो गए हैं। महायज्ञ में पूर्व से पंजीकृत एवं तत्काल आने वाले विवाह सम्पन्न होंगे। जिसकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
शोभा व कलश यात्रा से होगा आयोजन का शुभारंभ
पत्रकारवार्ता में बताया गया कि 28 जनवरी को प्रात: 9 बजे गहोई दिवस शोभायात्रा एवं कलशयात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर निकल कर आयोजन स्थल नदीपार क्षेत्र स्थित सत्यम सत्यजोत मैरिज गार्डन पहुंचेगी। जहां प्रात: 11 बजे गणेश पूजन, ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलन से आयोजन का शुभारंभ होगा। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गहोई दिवस उत्सव सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं 29 जनवरी को प्रात: 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक विराट आनंद मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वैवाहिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 30 जनवरी को पुन: प्रात: 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक विराट आनंद मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिचय सम्मेलन एवं वैवाहिक कार्यकम सम्पन्न होंगे।
कई जगह रहेगी व्यवस्था
समीपवर्ती जिलों के लगभग गहोई बाहूल्य सभी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार संपर्क कर शामिल होने का आग्रह किया गया है। कटनी आने वाले आगुंतको के लिये शहर की दृढ़ोमर वैश्य धर्मशाला, स्वर्णकार धर्मशाला, कान्य कुब्ज भवन, गहोई धर्मशाला, खैराबखरी भवन, सत्यम गार्डन, सत्यजोत लॉन में आवास व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रसाशन का भी हमें समुचित सहयोग प्राप्त हो रहा है। विभिन्न उप समितियां अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कर रही हैं। साथ ही श्री गहोई वैश्य समाज कटनी की सभी संस्थायें पंच परिषद्, ट्रस्ट कमेटी, वरिष्ठ संघ, विकास मंडल, नवयुवक मंडल, महिला समिति, रामायण मंडल, जागृति समिति, मनन् संस्था, एकता मंडल, झुड़ेले ट्रस्ट, वनिता समिित, उन्नति संस्था के सभी पदाधिकारी सदस्यगण कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान कर रहे हैं।
