katni

सीएम हेल्पलाइन निपटारे में कटनी जिला टॉप-10 में शामिल, पुलिस-जिला पंचायत-नगर निगम को मिला ए ग्रेड

कटनी:सीएम हेल्पलाइन निपटारे में कटनी जिला टॉप-10 में शामिल, पुलिस-जिला पंचायत-नगर निगम को मिला ए ग्रेड। आमजन की शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक समाधान के मामले में कटनी जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीएम हेल्पलाइन की प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में कटनी जिला प्रथम समूह के 28 जिलों में टॉप-10 में शामिल होकर 9वां स्थान पर पहुंचा है।मार्च माह में जिले को प्राप्त 9592 शिकायतों के निराकरण के आधार पर 81.66 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड मिला है। वहीं संतुष्टिपूर्ण समाधान के मामले में 48.42 स्कोर दर्ज किया गया।

हज यात्रा 2026: मस्जिद अल-हरम और मस्जिद-ए-नबी में फोटो-वीडियो पर सख्त पाबंदी, 2.5 लाख तक जुर्माना

सीएम हेल्पलाइन निपटारे में कटनी जिला टॉप-10 में शामिल, पुलिस-जिला पंचायत-नगर निगम को मिला ए ग्रेड

कलेक्टर की मॉनिटरिंग का असर

कलेक्टर आशीष तिवारी के सतत अनुश्रवण और प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों के निपटारे में और अधिक संवेदनशीलता और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाया जाए।

विभागों का प्रदर्शन भी सराहनीय

सीएम हेल्पलाइन निपटारे में कई विभागों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है—

  • पुलिस विभाग: 944 शिकायतों में 52.31 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड
  • जिला पंचायत: 1141 शिकायतों में 48.54 स्कोर के साथ ए ग्रेड
  • नगर निगम: 702 शिकायतों में 51.45 स्कोर के साथ ए ग्रेड

नगर निगम को प्रदेश में छठवां स्थान भी प्राप्त हुआ है।कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही का महत्वपूर्ण माध्यम है, और भविष्य में प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। सीएम हेल्पलाइन निपटारे में कटनी जिला टॉप-10 में शामिल, पुलिस-जिला पंचायत-नगर निगम को मिला ए ग्रेड

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम