katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी जिला अस्पताल: 6 अक्टूबर को होने वाला दिव्यांग बोर्ड निरस्त, अब 8 अक्टूबर को होगा आयोजन

कटनी जिला अस्पताल: 6 अक्टूबर को होने वाला दिव्यांग बोर्ड निरस्त, अब 8 अक्टूबर को होगा आयोजन

कटनी: जिला चिकित्सालय कटनी में आगामी 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाला दिव्यांग बोर्ड अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी नई तिथि की घोषणा कर दी गई है।

अब दिव्यांग बोर्ड का आयोजन 8 अक्टूबर 2026 को जिला चिकित्सालय के कक्ष क्रमांक 22 में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।

सिविल सर्जन ने दी जानकारी

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. यशवंत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर के आयोजन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित करना पड़ा है। उन्होंने जिले के सभी संबंधित दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे संशोधित तिथि (8 अक्टूबर) को निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर दिव्यांग बोर्ड की सेवाओं व प्रमाण-पत्र संबंधी प्रक्रियाओं का लाभ उठाएं।

Back to top button