Katni Crime Update: चचेरे भाई ने किया हमला, नहीं सुन रही पुलिस, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

Katni Crime Update: चचेरे भाई ने किया हमला, नहीं सुन रही पुलिस, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

कटनी, मध्य प्रदेश। Katni Crime Update: चचेरे भाई ने किया हमला, नहीं सुन रही पुलिस, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार।

कटनी के मिशन चौक क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। अर्जुन साहू नामक एक व्यक्ति को उसके चचेरे भाई विनोद साहू ने सर्विसिंग की दुकान में चाकू मारकर घायल कर दिया था।

इस घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित अर्जुन साहू ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।

अर्जुन साहू ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Exit mobile version