Katni Crime News: नईबस्ती के काली माता मंदिर में चोरी
कटनी। कोतवाली के नईबस्ती क्षेत्र स्थित काली माता मंदिर में देररात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला और मंदिर में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही दानपेटी तोड़कर उसमें रखी चिल्लर व नगदी लेकर चंपत हो गए। क्षेत्र में वारदात से आक्रोश है।
आज सुबह सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

