katni

Katni Crime News: क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर व नर्स पर जानलेवा हमला

Katni Crime News:कटनी। जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था का नमूना कटनी में शनिवार की शाम रामनिवास सिंह वार्ड भट्ठा मोहल्ला में देखने को मिला।

सत्तारुण दल भाजपा के नेता ही सुरक्षित नही हैं और बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि खुलेआम क्लिनिक में घुसकर तोडफ़ोड़ करते हुए बदमाश डाक्टर व नर्स के ऊपर जानलेवा हमला कर फरार हो जाते है। और पुलिस आरोपियों को पकडऩा तो दूर उन तक पहुंच भी नहीं पाती है। रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत रामनिवास सिंह वार्ड निवासी निजी चिकित्सक की क्लीनिक में घुसकर तोडफ़ोड़ करने तथा निजी चिकित्सक व स्टाफ नर्स पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना प्रकाश में आई है।

घटना चुनावी रंजिश को लेकर घटित होना बताया जा रहा है। पुलिस ने नर्स की शिकायत पर दो नामजद युवकों सहित चार लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस व सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रामनिवास सिंह वार्ड की निवृतमान भाजपा पार्षद पति डॉ. एम.एच.खान की क्लीनिक पर शनिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अभिषेक ठाकुर, हिमांशु जाटव अपने आधा दर्जन साथियों के साथ हाकी, डंडा व राड लेकर घुसे। आरोपियों ने क्लीनिक के अंदर जमकर उत्पात मचाते हुए न केवल तोडफ़ोड़ की बल्कि चिकित्सक खान व नर्स नेहा श्रीपाल पर जानलेवा हमला भी किया। क्लीनिक के अंदर तोडफ़ोड़ व चिकित्सक तथा नर्स के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी टेबिल की दराज से नगदी लूटकर भाग गए। बताया जाता है कि हमले में नर्स नेहाश्रीपाल को गंभीर चोटे आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नर्स नेहाश्रीपाल की शिकायत पर अभिषेक ठाकुर, हिमांशु जाटव सहित चार लोगों के विरूद्ध धारा 452, 294, 323, 324, 427, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम