katniLatestमध्यप्रदेश
Katni Crime पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
Katni Crime पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Katni Crime। कटनी में युवक के ऊपर चाकू से हमला की वारदात को तत्वों ने अंजाम दिया। युवक के कमर पैर और पंजे में हमला किया गया घटना झर्रा टिकुरिया क्षेत्र में घटित हुई। घायल युवक का नाम कुलदीप भारती है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते इसी क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया दोनों को रंगनाथ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल कुलदीप का अस्पताल में इलाज जारी है तथा उसकी हालत स्थिर बताई गई है।








