Site icon Yashbharat.com

katni Crime लालच बुरी बला.. स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का लेटर दिखा कर ठग लिए करोड़ों रुपये!

images 19

katni लालच बुरी बला कटनी में यह बात फिर सही हुई जब स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के लैटर हेड को देखकर बड़े टेंडर मिलने की लालच में 5 युवकों से एक ठग ने हजार या लाख नहीं बल्कि करीब 2 करोड़ 39 लाख रुपए ठग लिए। हालांकि यह ठगी करीब 6 करोड़ की भी चर्चाओं में है। अब जानते हैं इस पूरे मामले को।

कोतवाली में शिकायत करने वालों में जालपा वार्ड के रुपेश सरावगी, सिद्धार्थ खर्द, पुरानी बस्ती के सत्यम शर्मा, मुसरहा वार्ड के अरुण कुशवाह और छैगांव निवासी आदित्य गंगराडे शामिल हैं. इन्होंने 2.39 करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है. रुपए जमा कराने के बाद भी जब सप्लाई का ऑर्डर नहीं मिला तो परेशान लोगों ने युवक की तलाश की. पहले वह टालता रहा फिर मोबाइल बंद कर लिया. वह आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है. सभी उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इधर कटनी एसपी अभिजीत रंजन के अनुसार इस संबंध में शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है.

ये है मामला

शिकायतकर्ताओं के अनुसार माधवनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक कुछ फर्मों का संचालक है. उसने छह महीने पहले हमसे संपर्क किया और बताया कि उसे स्वास्थ्य विभाग में दवा और उपकरणों सहित अन्य सामग्री के सप्लाई का ऑर्डर मिला है, जिसे वह बांटना चाहता है. शिकायतकर्ताओं के अनुसार युवक ने टेंडर पास होने के फर्जी दस्तावेज और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के लेटरहेड पर लिखा फर्जी पत्र दिखाया, जिससे हम लालच में आ गए और  युवक को एडवांस राशि दे दी.

Exit mobile version