Latest

Katni Corona Updates: लगातार दूसरे दिन कोरोना विस्फ़ोट, 40 पॉजिटिव के साथ 1500 का आंकड़ा पार

कटनी। कटनी जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना विस्फोट हुआ है। आज शाम आईसीएमआर जबलपुर से मिली रिपोर्ट में 40 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिसमे 38 केस ग्रामीण क्षेत्र एवं 2 शहरी क्षेत्र से है। जानकारी के मुताबिक ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम कछार गांव बड़ा में एक साथ 14 कोरोना मरीज मिले हैं। इसी तरह ग्राम तेवरी में 4, बड़वारा तहसील के ग्राम टिकरिया में 4 मरीज शामिल हैं।

वहीं बरही तहसील में 4, ACC कालोनी कैमोर में 2, माधवनगर में एक एवं अशोक कालोनी, शास्त्री कालोनी में एक केस मिला है। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1534 हो गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम