Site icon Yashbharat.com

Katni corona updates : ठंड की दस्तक के साथ कटनी में बढ़ रहा कोरोना, 24 घन्टे में 6 नए केस

images 10

कटनी। ठंड की दस्तक के साथ ही कोरोना संक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से हर दिन औसतन आधा दर्जन मामले सामने आ रहे हैं।

संक्रमण की रफ्तार बढऩे के बाद भी लोग इस महामारी को लेकर न तो जागरूकता दिखा रहे हैं और न ही सरकार की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।

लोगों की लापरवाही का ही नतीजा है कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले में आधा दर्जन नए मामले सामने आए हैं। जो कि शहरी क्षेत्रों के हैं और सभी बुजुर्ग है। अब ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।

आईसीएमआर जबलपुर से कल रात मिली रिपोर्ट में 4 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे रघुनाथगंज निवासी एक ही परिवार के चार लोग शामिल है।

जिसमे 61 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरूष एवं 60 वर्षीय महिला शामिल है। इसी तरह आज सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में दो मरीज मिले हैं। जिसमे पहरूआ निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग एवं हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय पुरूष शामिल है। आईसीएमआर जबलपुर से अभी 4 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।

Exit mobile version