Friday, May 22, 2026
Latest:
Coronakatniमध्यप्रदेश

Katni Corona Updates: चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कटनी निवासी बुजुर्ग एवं जबलपुर में भर्ती एक व्यक्ति पॉजिटिव

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोग अब सीधे जबलपुर और भोपाल का रुख कर रहे हैं।

यहां उनका सेम्पल लिए जाने पर अब तक कई लोग संक्रमित पाए गए हैं। आज शाम स्वास्थ्य विभाग को भोपाल और जबलपुर से मिली रिपोर्ट में दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इनमे वार्ड नम्बर 9, गांधीगंज, रावत गली निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग एवं वार्ड नम्बर 6 राम मंदिर मार्ग, खन्ना बंजारी बरही निवासी 60 वर्षीय पुरूष शामिल है। इस तरह आज के 15 संक्रमित मिलाकर अब कटनी जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 482 हो गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम