Site icon Yashbharat.com

Katni Corona Updates: उमरियापान के करौंदी आश्रम में फैला कोरोना, 15 संक्रमित, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद तहसील में भी कहर

images 1

कटनी। कटनी जिले में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। आज रात एक साथ 90 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

सभी पॉजिटिव मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। जिसमे ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम उमरियापान के पास स्थित करौंदी आश्रम के 15 लोग शामिल है। इनमे यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी हैं।

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन समाप्त होने के बाद दूसरे शहरों से बड़ी संख्या में छात्र करौंदी आश्रम आए हैं और इसी के बाद से यहां संक्रमण फैला।

पूर्व में भी यहां पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इसी तरह विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम अमेहटा में 27 और बहोरीबंद तहसील के ग्राम चांदन खेड़ा में 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Exit mobile version