Katni Collector Action: कार्यालय से गायब रहने पर अनुविभागीय अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

Katni Collector Action: कार्यालय से गायब रहने पर अनुविभागीय अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी ,  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग कटनी द्वारा मना किये जानें बाद भी सक्षम अधिकारी की बगैर अनुमति के मुख्यालय से बाहर जानें तथा शासकीय कार्य प्रभावित होनें पर अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (भ/स) उपसंभाग क्रमंाक -1 श्री एम.के.अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी नोटिस में एम.के. अग्रवाल अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के कृत्य को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए 03 दिवस के अंदर उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भ/स) द्वारा अवगत कराया गया है कि दशरमन में केन्द्रीय मंत्री के कार्यक्रम हेतु अस्थायी हैलीपेड के निर्माण कराने हेतु लॉगीटयूट लेटीटयूट की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री अग्रवाल से चाही गई थी तथा मुख्यालय में रहने हेतु निर्देशित किया गया था।

Exit mobile version