Tuesday, May 12, 2026
Latest:
katniLatest

Monsoon बारिश से कटनी शहर तरबतर, 15 मिनट में हुआ मानसून का अहसास

कटनी। Monsoon बारिश से पूरा शहर तरबतर हाउस तो महज 15 मिनट में शहरवासियों को मानसून का अहसास भी हो गया। वैसे  yashbarat.com  ने एक दिन पहले ही मौसम विभाग के हवाले से खबर दी थी कि गुरुवार को मध्यप्रदेश के अनेक हिस्सों में मानसूनी फुहार शुरू हो सकती है।

कल से मप्र में बारिश शुरू होने का अनुमान, 20 एवं 21 जून को कटनी ,जबलपुर,उमरिया सहित महाकौशल, मध्य क्षेत्र में गिरेगा पानी

सम्भावना सटीक निकली, आज सुबह हालांकि तेज धूप और गर्मी से लोग हलाकान थे लेकिन दोपहर होते होते मानसूनी बारिश के बादल आसमान पर छाने लगे। बादलों की गड़गड़ाहट भी बारिश के मौसम का आभास करा रहे थे। सायं साढ़े 4 बजे से तेज बारिश शुरू हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आने वाले दिनों में भी मानसून इसी तरह सक्रिय रहने की उम्मीद है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम