Site icon Yashbharat.com

Katni: स्लीमनाबाद के तेवरी में कुएं में गिरी जेसीबी, रेस्क्यू जारी

yashbharat breaking

कटनी। कटनी katni जिले के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम तेवरी में आज शाम एक जेसीबी JCB खेत मे बने कुएं में जा गिरी। खबर के बाद हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक जेसीबी JCB ऑपरेटर को बेहद मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया जबकि जेसीबी को निकालने के प्रयास जारी हैं।

जेसीबी आपरेटर को कुएं से निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी भी दो लोग जेसीबी के साथ कुए के अंदर हैं।

मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है। बताया गया कि खेत की सफाई के दौरान यह बड़ा हादसा हुुआ, मौके पर क्रेन पहुंची है।

पुलिस बल व ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी और जमीन के अंदर दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है…जानकारी के मुताबिक स्लीमनाबाद के पास तेवरी गांव में अग्रहरि परिवार का खेत है। सीमांकन के लिए वह अपने खेत की साफ-सफाई जेसीबी से करवा रहे थे। खेत के ही पास बने एक कुएं के पास झाड़ियों की सफाई करने के दौरान जेसीबी अचानक हुए में समा गई। जेसीबी में चालक सहित अग्रहरी परिवार का एक सदस्य भी कुए के अंदर गिर गया। हादसे की खबर लगते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। रस्से और दूसरे संसाधनों की मदद से जेसीबी के चालक को तो ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन अग्रहरी परिवार का एक सदस्य कुए के अंदर अभी भी फंसा हुआ है।


मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन का अमला रेस्क्यू जारी 

हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन का अमला घटनास्थल पर पहुंचा और कुए के अंदर फंसे अग्रहरी परिवार के सदस्य को निकालने के लिए ऑपरेशन रेस्क्यू शुरू कर दिया है। कुए के अंदर फंसी जेसीबी और अग्रहरी परिवार के सदस्य को निकालने में बड़ी परेशानियों का सामना प्रशासन को करना पड़ रहा है ऐसे में कटनी जिले से ट्रेन को बुलवाया गया है ताकि जेसीबी को हुए से बाहर निकाला जा सके।


दूसरी क्रेन कटनी से मौके पर पहुंची, अंधेरा होने के कारण हो रही परेशानी

जानकारी के मुताबिक जेसीबी और कुएं में फंसे दूसरे व्यक्ति को निकालने के लिए कटनी से दूसरी क्रेन मौके पर पहुंच गई थी लेकिन अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रेस्क्यू में पुलिस और प्रशासन की टीम को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है समाचार लिखे जाने तक कुएं से जेसीबी और उसमें फंसे अग्रहरी परिवार के सदस्य को बाहर निकालने का काम चल रहा था।

Exit mobile version