katniLatest

जेसीबी चालक को किया गिरफ्तार, पुलिस ने जेसीबी को भी किया जब्त

कटनी । 2 सितंबर को कटायेघाट मोड के पास जेसीबी चालक के द्वारा शुभम तिवारी उर्फ अतुल तिवारी को ठोकर मारकर गंभीर रुप से घायल करनें की घटना जिसका सोशल मीडिया में वीडियो भी लगातार वायरल हो रहा था ।

रंगनाथनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपी जेसीबी चालक एवं जेसीबी को लिया हिरासत में

की घटना घटित होनें पर तत्समय रंगनाथनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय कटनी में ईलाज हेतु पहुंचाया जिसके बाद अज्ञात जेसीबी चालक के उपर गंभीर उपहति कारित करने तथा अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया था, पीडित अभी ईलाजरत है मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर मामले में धाराओ का ईजाफा किया जाता है। जिसके बाद से लगातार पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में घटना कर फरार आरोपी की तलाश एवं घटना मे प्रयुक्त जेसीबी की तलाश हेतु थाना प्रभारी रंगनाथनगर नवीन नामदेव के नेत्तृव में टीम गठित की जाकर आरोपी की तलाश की गयी जो आरोपी नीरज उर्फ राजेन्द्र रावत घटना कारित करने के बाद से कटनी से बाहर फरार हो गया था जो टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये आरोपी नीरज उर्फ राजेन्द्र रावत को हिरासत में लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त जेसीबी को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में उनि नवीन नामदेव, सउनि बहादुर सिंह एवं प्र.आर. अर्जुन तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम